Gold Silver Price Today 23rd November 2021: सोने के दाम में आज गिरावट नजर आई। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का 47736 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी सस्ती होकर 63177 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव।
24 कैरेट सोने का भाव 47,736 रुपये पर खुला। कल मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 47826 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 90 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47545 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,726 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 35,802 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 27926 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 63177 रुपये रहा। बीते सोमवार को चांदी का रेट 63781 रुपये रहा।
IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।