Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज फिर तेजी का दौर रहा। सोना आज 30 रुपये चढ़ गया। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का 47993 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी सस्ती होकर 63460 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
अपने पीक से इतने कम हैं दाम
अभी 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई दाम 56126 रुपये से 8500 रुपये ज्यादा सस्ता है। वहीं, चांदी पिछले साल के अधिकतम रेट 76004 रुपये से 12800 रुपये से ज्यादा सस्ती है।
24 कैरेट सोने का भाव 47,993 रुपये पर खुला। कल गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 47687 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 306 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47496 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,962 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 35,995 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,076 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 63460 रुपये रहा। कल चांदी का रेट 63308 रुपये पर बंद हुआ।
IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।