Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के पहले दि सोने के भाव में गिरावट आई। सोना आज 348 रुपये गिरकर 48118 पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी सस्ती होकर 63095 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 47,118 रुपये पर खुला। बीते शुक्वार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,466 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 348 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47925 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44076 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36089 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28149 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 63095 रुपये रहा। कल चांदी का रेट 63612 रुपये पर बंद हुआ। चांदी के रेट में 517 रुपये की गिरावट आई।
IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।