Gold Silver Price Today 30th June: आज गुरुवार को ज्वैलरी बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 189 रुपये गिरकर 50,970 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी का भाव 59,500 रुपये पर खुला। सर्राफा बाजार में 22 कैरेट गोल्ड का भाव जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है, 46,600 रुपये के आसपास बना हुआ है। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..
ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 50,970 रुपये पर खुला। कल बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,159 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 189 रुपये की गिरावट देखने को मिली। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,766 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,689 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38,228 रुपये पर पहुंच गया। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29,817 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 59,500 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 59,853 रुपये पर बंद हुआ। आज इसमें 353 रुपये की गिरावट देखने को मिली।