सरकार ने गोल्ड पर इंपोर्ट टैक्स बढ़ाकर 12.5% किया, घरेलू बाजार में बढ़ेंगी सोने की कीमतें

गोल्ड के इंपोर्ट पर पहले 7.5% टैक्स लगता था जो अब बढ़ाकर 12.5% कर दिया गया है

अपडेटेड Jul 01, 2022 पर 2:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज MCX पर गोल्ड करीब 3% ऊपर 51,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है

भारत सरकार ने गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी 7.5% से बढ़ाकर 12.5% कर दिया है। इसकी वजह से अब गोल्ड की कीमतें और बढ़ जाएंगी। सरकार ने शुक्रवार को एक नोटिफिकेशन जारी करके इसकी जानकारी दी। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड कंज्यूमर है। ऐसे में सरकार गोल्ड की डिमांड घटाने के लिए ये कोशिशें कर रही है। भारत में गोल्ड की डिमांड इंपोर्ट से पूरी होती हैं। गोल्ड इंपोर्ट होने से रुपए पर लगातार दवाब बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को रुपया गिरकर 79 का लेवल पार कर गया। इस हफ्ते की शुरुआत में रुपए ने अपना रिकॉर्ड लो स्तर छुआ था।

आज MCX पर गोल्ड करीब 3% ऊपर 51,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कोरोनावायरस संक्रमण के दौरान भारत में गोल्ड की डिमांड घटी थी। लेकिन एकबार हालात सुधरते ही इसमें फिर से तेजी आ गई। इसका साफ असर मई के गोल्ड इंपोर्ट पर देखा जा सकता है। 2021 में भारत ने सबसे ज्यादा गोल्ड इंपोर्ट किया है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, भारत में गोल्ड का इंपोर्ट मई 2022 में 98 टन रहा। यह इससे पहले के महीनों के मुकाबले काफी ज्यादा रहा। इस साल अप्रैल में 27.1 टन गोल्ड इंपोर्ट हुआ था। इससे पहले मई 2021 में 11.4 टन गोल्ड का इंपोर्ट हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।