NSE जल्द पेश कर सकता है इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट, टैक्स इश्यूज पर काम कर रहा Sebi

सेबी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वी एस सुंदरेशन (V S Sundaresan) ने इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीज (EGR) का उल्लेख करते हुए कहा कि सेबी ने इस प्रोडक्ट को पेश किया है और बीएसई (BSE) ने लगभग एक महीने पहले इस प्रोडक्ट को लॉन्च कर दिया है

अपडेटेड Nov 18, 2022 पर 10:35 AM
मार्केट रेगुलेटर सेबी (Sebi) सरकार के साथ मिलकर Electronic Gold Receipt से संबंधित मुद्दों का हल निकालने पर काम कर रही है

NSE Electronic Gold Receipt :  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स की ट्रेडिंग शुरू कर सकता है। वहीं मार्केट रेगुलेटर सेबी (Sebi) सरकार के साथ मिलकर इस प्रोडक्ट से संबंधित मुद्दों का हल निकालने पर काम कर रही है। सेबी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वी एस सुंदरेशन (V S Sundaresan) ने एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) का उल्लेख करते हुए कहा कि सेबी ने इस प्रोडक्ट को पेश किया है और बीएसई (BSE) ने लगभग एक महीने पहले इस प्रोडक्ट को लॉन्च कर दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निश्चित रूप से समय के साथ इस प्रोडक्ट के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी।

कैसे काम करती है ईजीआर

उन्होंने बताया, इस प्रस्तावित प्रोडक्ट के तहत फिजिकल गोल्ड को एक वॉल्ट में जमा किया जाना है और वॉल्ट मैनेजर एक इलेक्ट्रॉनिक रिसीट जारी करेगा और इसे निवेशक के डीमैट खाते में जमा कर दिया जाएगा। इस रसीद की स्टॉक एक्सचेंज पर ट्रेडिंग हो सकती है। बीएसई (Bombay Stock Exchange) ने अपने प्लेटफॉर्म पर ईजीआर ट्रेडिंग (EGR trading) की शुरुआत कर दी है।


Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

बीएसई ने दिवाली पर लॉन्च किए थे दो प्रोडक्ट

दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान 995 और 999 प्योरिटी वाले दो नए प्रोडक्ट्स पेश किए गए थे। एक्सचेंज ने एक बयान में कहा था कि 1 ग्राम के मल्टीपल में ट्रेडिंग हो सकती है और 10 ग्राम और 100 ग्राम के मल्टीपल्स में डिलीवरी होगी।

सुंदरेशन ने कहा, यह एक नया सेगमेंट है। बीएसई इसके लिए आगे आया है। एनएसई के जल्द ही ऐसा करने की संभावना है। हम प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कर संबंधी कुछ मुद्दों को दूर करने पर जोर देते हुए कहा, “हम मंत्रालय के साथ काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह प्रोडक्ट इनवेस्टर्स के लिए सोने की ट्रेडिंग को ज्यादा पारदर्शी और संतोषजनक बना देगा।

निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी सबसे अच्छी रणनीति होगी,नई लॉन्ग पोजिशन के लिए 18259 पर स्टॉपलॉस रखें: अनुज सिंघल

सुंदरेशन ने एसोचैम समिट में कहा, हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह अप्रयुक्त या निष्क्रिय पड़े फिजिकल गोल्ड को अधिक किफायती रूप से ट्रेडिंग योग्य बनाने में मदद करेगा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।