Get App

Silver Price Today: भाई दूज के दिन महंगा हुआ चांदी, मुंबई, दिल्ली, पटना समेत अपने शहर में जानें कीमत

Silver Price Today: त्योहारों के मौसम में भारत में आम ग्राहक महंगाई की मार झेल रहा है। बुधवार, 11 नवंबर को भी चांदी की कीमतों में बढ़त का सिलसिला जारी रहा। MCX सिल्वर फ्यूचर्स ने स्पॉट सिल्वर में 2% की बढ़त को ट्रैक किया

Sujata Yadavअपडेटेड Nov 11, 2026 पर 10:28 AM
Silver Price Today:  भाई दूज के दिन महंगा हुआ चांदी, मुंबई, दिल्ली, पटना समेत अपने शहर में जानें कीमत
बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,86,380 रुपये किलो हो गई।

Silver Price Today: त्योहारों के मौसम में भारत में आम ग्राहक महंगाई की मार झेल रहा है। बुधवार, 11 नवंबर को भी चांदी की कीमतों में बढ़त का सिलसिला जारी रहा। MCX सिल्वर फ्यूचर्स ने स्पॉट सिल्वर में 2% की बढ़त को ट्रैक किया। MCX सिल्वर 3,317 रुपये या 1.82% बढ़कर 1,85,893 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर ट्रेड हुआ, जो इसके इंट्राडे हाई 1,85,999 रुपये प्रति 1 किलोग्राम के करीब है।जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,82,576 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,86,380 रुपये किलो हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत सभी टैक्स समेत 1,92,500 रुपये प्रति किलो पर है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,05,000 रुपये किलो हो गया

स्पॉट सिल्वर की कीमत 2% बढ़कर 52.5 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई है। 'ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स' के अनुसार, डलास फेड की अध्यक्ष लोरी लोगन ने संकेत दिया है कि महंगाई को काबू में लाने के लिए ब्याज दरों में और अधिक आक्रामक बढ़ोतरी की जरूरत पड़ सकती है। नतीजतन, बाजार अब अगले महीने ब्याज दरें बढ़ने की लगभग 91% संभावना मानकर चल रहा है, जो पिछले सत्र में 84% थी।

आजभाई दूज का त्योहार है और इस दिन भाई अपनी बहनों को सोने-चांदी के गहने गिफ्ट करते हैं, लेकिन उससे पहले आम आदमी को आज के नए रेट्स चेक कर लेने चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें