Silver Price Today: दिवाली के अगले दिन महंगी हुई चांदी, ₹3504 चढ़ा भाव, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Silver Price Today: दिवाली का जश्न खत्म होने के अगले दिन चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है । मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबार में 1.89% बढ़कर यानी 3504 रुपये तेजी के साथ 1,88,604 रुपये प्रति किलो पर है

अपडेटेड Nov 09, 2026 पर 10:15 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Silver Price Today: दिवाली का जश्न खत्म होने के अगले दिन चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है ।

Silver Price Today: दिवाली का जश्न खत्म होने के अगले दिन चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है । मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबार में 1.89% बढ़कर यानी 3504 रुपये तेजी के साथ 1,88,604 रुपये प्रति किलो पर है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,85,100 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,89,270 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 53.05 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,92,500 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,05,000 रुपये किलो हो गया

9 नवंबर को  चांदी का भाव


शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली 2,05,000
मुंबई 2,05,000
अहमदाबाद 2,05,000
चेन्नई 2,05,000
कोलकाता 2,05,000
हैदराबाद 2,05,000
जयपुर 2,05,000
भोपाल 2,05,000
लखनऊ 2,05,000
तिरुवनंतपुरम 2,05,000

इंटरनेशनल मार्केट में तेजी

कॉमैक्स पर गोल्ड 1.26 फीसदी चढ़कर 4126 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। चांदी 2.08 फीसदी उछलकर 53 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई बढ़ने की चिंता कम हुई है, जिससे सोने को सपोर्ट मिला। पिछले हफ्ते सोना करीब 5% चढ़ा था। अब निवेशकों की नजर अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर अगले संकेतों पर है।

अमेरिका में अक्टूबर के दौरान रोजगार के आंकड़ों में तेजी आई और बेरोजगारी दर घटकर 4.1% रह गई। इससे अमेरिकी लेबर मार्केट की मजबूती का संकेत मिला है और दिसंबर में फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना बढ़ गई है। CME FedWatch के मुताबिक, दिसंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना अब 79% हो गई है, जो रोजगार आंकड़ों से पहले 71% थी। अब निवेशकों की नजर मंगलवार को आने वाले अमेरिकी महंगाई आंकड़ों (CPI) और शुक्रवार को जारी होने वाले थोक महंगाई आंकड़ों (PPI) पर है।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव?

धनतेरस के दिन चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। कीमती धातुओं के ऊंचे भाव के चलते ग्राहकों ने खरीदारी में सावधानी बरती, जिसका असर बाजार की मांग पर पड़ा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,000 रुपये घटकर 1,92,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई।

पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,94,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। हालांकि, पिछले साल के धनतेरस के मुकाबले इस बार चांदी काफी महंगी रही। पिछले साल धनतेरस पर इसका भाव 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में मामूली तेजी दर्ज की गई और हाजिर भाव बढ़कर 52 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

Gold Price Today: दिवाली के अगले दिन सोना ​हुआ सस्ता, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक इतना है रेट

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।