Gold Silver Rate Today: MCX पर सोने की कीमतें 2% बढ़कर 1.6 लाख के पार, जानिए कमोडिटी मार्केट की टॉप ट्रेडिंग कॉल्स

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतें आज इंट्राडे में 2% बढ़कर 1.6 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। MCX गोल्ड फरवरी फ्यूचर्स 4,700 रुपए से ज़्यादा यानी करीब 3 फीसदी बढ़कर 1,62,429 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया, जबकि MCX सिल्वर मार्च फ्यूचर्स करीब 21,400 रुपए यानी 6 फीसदी बढ़कर 3,77,655 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया

अपडेटेड Jan 28, 2026 पर 10:08 AM
Story continues below Advertisement
Comodity calls : कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं Kedia Commodity के अजय केडिया। इनको आज गोल्ड,सिल्वर और क्रूड में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Gold Silver Rate Today : बुधवार, 28 जनवरी को इंट्राडे में MCX पर सोने की कीमतें लगभग 2% बढ़कर पहली बार 1.6 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गईं। लगातार चल रहे जियोपॉलिटिकल तनाव,डॉलर की कमजोरी और स्पॉट मार्केट में मजबूत डिमांड के कारण सोने को सपोर्ट मिल रहा है। फिलहाल 9.50 बजे के आसपास MCX गोल्ड फरवरी वायदा 3,052 रुपए या 1.94 फीसदी बढ़कर 160,756 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दिख रहा था। जबकि MCX चांदी मार्च वायदा लगभग 16,522 रुपए या 4.64 फीसदी बढ़कर 372,802 रुपए प्रति किलोग्राम के ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहा था।

दूसरी कमोडिटीज पर एक नजर

दूसरी कमोडिटीज की चाल पर नजर डालें तो एमसीएक्स पर कॉपर का जनवरी वायदा 17 रुपए यानी 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 1,243.80 रुपए पर दिख रहा है। वहीं, क्रूड का फरवरी वायदा 65 रुपए यानी 1.07 फीसदी की तेजी के साथ 5,766.00 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, नैचुरल गैस का फरवरी वायदा 7.40 रुपए यानी 2.10 फीसदी की कमजोरी के साथ 345.40 पर कारोबार कर रहा है।


कमोडिटी मार्केट में आज कहां होगी कमाई

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं Kedia Commodity के अजय केडिया। इनको आज गोल्ड,सिल्वर और क्रूड में कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनकी सलाह है कि MCX GOLD (FEB) में 157000 रुपए के आसपास, 155500 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 160000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। MCX SILVER में भी इनकी 355000 रुपए के आसपास 353000 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 360000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी का सलाह है। वहीं, MCX CRUDE OIL में 5680 रुपए के आसपास 5580 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 5800 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी का सलाह है।

 

 

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।