Gold Silver Rate Today : कमज़ोर डॉलर और अच्छी स्पॉट डिमांड के कारण सोमवार, 9 फरवरी को MCX पर सोने की कीमतों में तेज़ी देखने को मिल रही है। सोमवार को इंट्राडे में MCX पर अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स में 3,000 रुपए से ज़्यादा,यानी 2% की तेज़ी आई और यह 1,58,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। MCX सिल्वर मार्च कॉन्ट्रैक्ट्स में 15,000 रुपए यानी 6% की बढ़ोतरी हुई और यह 2,64,885 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया।
फिलहाल 11.20 बजे के आसपास एमसीएक्स पर गोल्ड का अप्रैल वायदा 2,099 रुपए यानी 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ 157,550 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, चांदी का मार्च वायदा 11,605 रुपए यानी 4.64 फीसदी की तेजी के साथ 261,497 रुपए पर नजर आ रहा था।
डॉलर की कमज़ोरी ने सोने की कीमतों को सपोर्ट दिया है। न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिकी डॉलर 4 फरवरी के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है।
लगातार बनी भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं और अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा आगे ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें सोने और चांदी की कीमतों के लिए मेन पॉजिटिव फैक्टर बने हुए हैं।
ईरान के शीर्ष राजनयिक ने पिछले शुक्रवार को हुई अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता को "अच्छी शुरुआत" बताया और उम्मीद जताई कि वे जारी रहेंगी,लेकिन तेहरान ने दोहराया है कि वह यूरेनियम संवर्धन का अधिकार बनाए रखने की अपनी स्थिति पर कायम रहेगा।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि जियोपॉलिटिकल टेंशन की स्थिति लंबे समय तक बनी रह सकती है, जिससे निवेशक सेफ-हेवन एसेट्स की ओर आकर्षित होते रहेंगे।
दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो MCX पर कॉपर का फरवरी वायदा 9.15 रुपए यानी 9.15 फीसदी की तेजी के साथ 1,252.00 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, CRUDEOIL का फरवरी वायदा 127 रुपए यानी 2.18 फीसदी की गिरावट के साथ 5,697 रुपए पर और NATURALGAS का फरवरी वायदा 30 रुपए यानी 9.37 फीसदी की कमजोरी के साथ 290.20 रुपए पर दिख रहा था।
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं कुंवरजी ग्रुप के रवि दियोरा। इनको आज कॉपर और नैचुरल गैस में कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनकी MCX COPPER (FEB) कॉन्ट्रैक्ट में 1238 रुपए के आसपास, 1220 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1260 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, MCX NATURAL GAS (Feb) कॉन्ट्रैक्ट में 317.7 रुपए के आसपास, 320 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 298 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।