Get App

Gold Silver Rate Today : सोने में जोरदार तेजी, MCX पर चांदी 6% भागी,जानिए कमोडिटी मार्केट की टॉप ट्रेडिंग कॉल्स

Gold Silver Rate Today : सोमवार को इंट्राडे में MCX पर अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स में 3,000 रुपए से ज़्यादा,यानी 2% की तेज़ी आई और यह 1,58,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। MCX सिल्वर मार्च कॉन्ट्रैक्ट्स में 15,000 रुपए यानी 6% की बढ़ोतरी हुई और यह 2,64,885 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 11:41 AM
Gold Silver Rate Today : सोने में जोरदार तेजी, MCX पर चांदी 6% भागी,जानिए कमोडिटी मार्केट की टॉप ट्रेडिंग कॉल्स
Gold Silver Rate Today : कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं कुंवरजी ग्रुप के रवि दियोरा। इनको आज कॉपर और नैचुरल गैस में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Gold Silver Rate Today : कमज़ोर डॉलर और अच्छी स्पॉट डिमांड के कारण सोमवार, 9 फरवरी को MCX पर सोने की कीमतों में तेज़ी देखने को मिल रही है। सोमवार को इंट्राडे में MCX पर अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स में 3,000 रुपए से ज़्यादा,यानी 2% की तेज़ी आई और यह 1,58,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। MCX सिल्वर मार्च कॉन्ट्रैक्ट्स में 15,000 रुपए यानी 6% की बढ़ोतरी हुई और यह 2,64,885 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया।

फिलहाल 11.20 बजे के आसपास एमसीएक्स पर गोल्ड का अप्रैल वायदा 2,099 रुपए यानी 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ 157,550 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, चांदी का मार्च वायदा 11,605 रुपए यानी 4.64 फीसदी की तेजी के साथ 261,497 रुपए पर नजर आ रहा था।

डॉलर की कमज़ोरी ने सोने की कीमतों को सपोर्ट दिया है। न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिकी डॉलर 4 फरवरी के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है।

लगातार बनी भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं और अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा आगे ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें सोने और चांदी की कीमतों के लिए मेन पॉजिटिव फैक्टर बने हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें