सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF या जेट फ्यूल) के निर्यात पर विंडफॉल गेन्स टैक्स और बढ़ा दिया है। वहीं पेट्रोल के मामले में ड्यूटी को शून्य पर ही बरकरार रखा गया है। ये बदलाव 16 नवंबर से शुरू 15 दिनों की अवधि के लिए लागू होंगे। डीजल के निर्यात पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) और रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस को मिलाकर अब कुल ड्यूटी 14 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। पहले यह 11.5 रुपये प्रति लीटर थी। ATF के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स को 11 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 12.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स को शून्य ही रखा गया है।
