कैबिनेट ने आज संपन्न हुई मीटिंग में रबी सीजन 2023-24 के लिए फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने नाइट्रोजन (nitrogen) पर 47.02 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी को मंजूरी दी है। जबकि फॉस्फोरस (phosphorous) पर 20.82 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी को मंजूरी दी है। वहीं सल्फर (sulphur) पर 1.89 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी को मंजूरी दी है। इसके साथ ही पोटाश (potash) पर 2.38 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने रबी सीजन 2023-24 के लिए DAP पर 4500 रुपये प्रति टन की सब्सिडी की मंजूरी मिली है। इससे सरकार पर करीब 22,303 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आयेगा। बता दें कि सीएनबीसी-आवाज़ ने सूत्रों के हवाले से घोषणा के पहले ही ये खबर ब्रेक कर दी थी।
दिवाली से पहले सरकार ने एक बार फिर से किसानों को तोहफा दिया है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए हितकारी फैसले पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी। कैबिनेट ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। ये जानकारी सीएनबीसी-आवाज़ को खास सूत्रों के हवाले से मिली है। सूत्रों के मुताबिक सरकार की तरफ नूट्रीएन्ट बेस्ड फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दी गई है। इस बार सरकार द्वारा रबी सीजन के लिए फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दी गई है इससे सरकार के ऊपर 22000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आयेगा।
इस खबर और जानकारी देते हुए CNBC AWAAZ के लक्ष्मण रॉय ने कहा कि सूत्रों के हवाले से ये पता चला है कि कैबिनेट ने नूट्रिएंट बेस्ड फर्टिलाइजर जिसे पीएनके फर्टिलाइजर भी कहते हुए उस पर सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। फिलहाल रबी सीजन के लिए फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दी गई है। आज कैबिनेट मीटिंग के बाद होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है।
लक्ष्मण ने आगे कहा कि पीएनके फर्टिलाइजर में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश और सल्फर शामिल हैं। सरकार ने नाइट्रोजन के लिए ₹47.02/kg की सब्सिडी मंजूर की है। वहीं पोटाश के लिए ₹2.38/kg की सब्सिडी मंजूर की है। सल्फर के लिए ₹1.89/kg की सब्सिडी मंजूर की है। जबकि फॉस्फोरस के लिए ₹20.82/kg की सब्सिडी मंजूर की है।
लक्ष्मण ने कहा कि मंजूरी की गई सब्सिडी नूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी है। इसका मतलब ये होता है इसमें जो नूट्रिएंट का उपयोग किया जाता है उसके आधार पर इसमें सब्सिडी दी जाती है। इसका आकलन इंटरनेशनल बाजार में इसके उत्पादन की लागतों को देखते हुए किया जाता है।
लक्ष्मण ने आगे कहा कि फर्टिलाइजर सब्सिडी के अलावा रबी सीजन के लिए DAP पर अतिरिक्त सब्सिडी मंजूर की गई है। फिलहाल रबी सीजन के लिए DAP पर 4,500 रुपये/टन की अतिरिक्त सब्सिडी को कैबिनेट ने मंजूर दे दी है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)