Indian Rupee: गुरुवार (26 फरवरी) को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे बढ़कर 90.85 पर पहुंच गया। इसकी वजह डॉलर में कमजोरी और FII का पैसा आना था। फॉरेक्स ट्रेडर्स ने कहा घरेलू इक्विटी मार्केट में सेशन की अच्छी शुरुआत से लोकल यूनिट को और सपोर्ट मिला, जबकि ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं ने तेज बढ़त को रोक दिया।
