Get App

LPG Price 23 October 2026: घरेलू गैस सस्ती या महंगी? बुकिंग से पहले जानें ताजा रेट

LPG Price 21 October 2026: घर का बजट बिगड़ेगा या मिलेगी राहत? LPG सिलेंडर की कीमत हर परिवार की जेब से जुड़ी है। 23 अक्टूबर को घरेलू गैस के दाम स्थिर हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो चुका है। ऐसे में सिलेंडर बुक करने से पहले जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना समेत प्रमुख शहरों में गैस के ताजा भाव

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 10:52 AM
LPG Price 23 October 2026: घरेलू गैस सस्ती या महंगी? बुकिंग से पहले जानें ताजा रेट
घरेलू एलपीजी सिलेंडर नोएडा में सबसे सस्ता है, जिसकी कीमत 939.50 रुपये है। इसके बाद मुंबई और दिल्ली का नंबर आता है

LPG Price 23 October 2026: घर का महीनेभर का हिसाब-किताब बनाना हो, तो रसोई गैस का खर्च नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सिलेंडर की कीमत में थोड़ा-सा बदलाव भी परिवार के बजट को प्रभावित कर सकता है। वहीं दूसरी तरफ क्रूड में आई तेजी भी आपके किचन का बजट बिगाड़ सकती है। ऐसे में अगर आप 23 अक्टूबर को LPG सिलेंडर बुक करने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर की कीमतों पर नजर डाल लीजिए। फिलहाल घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में इस महीने कोई नया बदलाव नहीं हुआ है।

घरेलू LPG का अभी क्या चल रहा रेट?

घरेलू एलपीजी सिलेंडर नोएडा में सबसे सस्ता है, जिसकी कीमत 939.50 रुपये है। इसके बाद मुंबई और दिल्ली का नंबर आता है, जहां इसकी कीमत क्रमशः 941.50 रुपये और 942 रुपये प्रति सिलेंडर है। कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 968 रुपये है और चेन्नई में कीमत 957.50 रुपये है।

इसी तरह से बेंगलुरु, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम जैसे दक्षिणी भारतीय शहरों में 14.2 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर क्रमशः 994 रुपये, 944.50 रुपये और 951 रुपये प्रति सिलेंडर के भाव पर बिक रहा है। वहीं, पटना में एलपीजी सबसे महंगी है, जहां इसकी कीमत 1,031.50 रुपये प्रति सिलेंडर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें