LPG Price 11 September 2026: सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच LPG की कीमतों को लेकर चिंता बनी हुई है। यह सब ग्लोबल क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों की चिंता के बीच हो रहा है। हालांकि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए 11 सितंबर 2026 को राहत की खबर है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि महीने की शुरुआत में तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में करीब 9.50 रुपये से 11.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी।
दिल्ली से पटना तक, जानें आज का LPG रेट
अलग-अलग शहरों में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अलग हैं। 10 सितंबर को प्रमुख शहरों में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं:
भारत ने बढ़ाया अपना LPG प्रोडक्शन
मिडिल ईस्ट फिर से बढ़े तनाव के बीच भारत ने अपना LPG उत्पादन लगभग 4000 टन बढ़ा रहा है ताकि आगे आने वाले समय में सप्लाई में कोई रुकावट न आए। इस बदलाव का मकसद होर्मुज के पारंपरिक शिपिंग रूट पर निर्भरता को कम करना है। होर्मुज के आसपास अभी अस्थिरता का माहौल है।
इस बीच, भारत की कोशिश है अपनी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की सप्लाई को स्थिर रखना। देश की रिफाइनरियां पहले से ही अपने सामान्य स्तर (37,000 से 38,000 मीट्रिक टन प्रतिदिन) से अधिक काम कर रही हैं और अब रोज के हिसाब से इसमें लगभग 4,000 मीट्रिक टन की बढ़ोतरी करने जा रही हैं। इस 4,000 टन की दैनिक बढ़ोतरी के साथ ही रिफाइनरियों का मौजूदा उत्पादन स्तर उनके सामान्य बेस लेवल से 10% से भी ऊपर जा चुका है।
खाड़ी देशों पर कम हुई निर्भरता
भारत पारंपरिक रूप से यूएई, कतर, कुवैत और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों से अपनी 90% एलपीजी लेता था, जिसकी सप्लाई होर्मुज के रास्ते से की जाती थी. अब जब इस रूट पर तनाव का माहौल बना हुआ है इसलिए सरकार और तेल कंपनियों को इम्पोर्ट के अलग-अलग रास्ते तलाशने पड़ रहे हैं.
सप्लाई चेन में पहले ही एक बड़ा बदलाव दिख रहा है. अब भारत के LPG इंपोर्ट का 50% से ज्यादा हिस्सा अमेरिका से आता है, जबकि 2026 की शुरुआत में तनाव बढ़ने से पहले यह हिस्सा 10% से भी कम था.