LPG Price Today: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच लगातार बढ़ते तनाव ने भारत समेत कई देशों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, भारत सरकार ने साफ किया है कि देश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें और घबराने की जरूरत नहीं है।
इसी बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के LPG सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कहां-कितने रुपये में LPG सिलेंडर मिल रहा है?
यूपी में 27 मई 2026 को लागू कीमतों के अनुसार, 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत लगभग ₹900 से ₹950 के बीच हैं। आज बेशक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत नहीं बढ़ी है, लेकिन 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3 हजार के पार चला गया है।
मई में कितनी बार बढ़ा LPG का दाम?
मई महीने में अब तक एलपीजी सिलेंडर के दामों में सिर्फ एक बार बदलाव देखने को मिला है। यह बदलाव 1 मई को किया गया था। उस दिन 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हुई थी। कीमत करीब 99.50 रुपये बढ़ने के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का रेट 3071.50 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि, आम लोगों के लिए राहत की बात यह रही कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया और उनके दाम पहले जैसे ही बने रहे।