LPG Price Today: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के आज क्या हैं ताजा दाम? चेक करें अपने शहर का रेट

LPG Price Today: हाल ही में LPG की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर भारतीय परिवारों के बजट पर पड़ा है। 7 जून को दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹29 बढ़ाकर ₹913 से ₹942 कर दी गई। पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब गैस सिलेंडर महंगा हुआ है।

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 8:48 AM
घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के आज क्या हैं ताजा दाम?

LPG Price Today: हाल ही में LPG की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर भारतीय परिवारों के बजट पर पड़ा है। 7 जून को दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹29 बढ़ाकर ₹913 से ₹942 कर दी गई। पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब गैस सिलेंडर महंगा हुआ है। इससे पहले मार्च में प्रति सिलेंडर कीमत ₹60 बढ़ाई गई थी।

इसी क्रम में, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी की गई है। वहीं, सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में मिलने वाले सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 करने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि वह देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार बनाए रखने और घरेलू आपूर्ति को बेहतर ढंग से संभालने के लिए यह कदम उठा रही है। साथ ही, सरकार ने कहा कि आम लोगों पर ज्यादा बोझ न पड़े, इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

क्या अब गैस सिलेंडर सस्ते हो जाएंगे?


होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के खुलने से आने वाले दिनों में LPG सिलेंडर सस्ते होने की उम्मीद है। हालांकि, ग्राहकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। जानकारों का कहना है कि होर्मुज खुलने के बाद जहाजों की आवाजाही को पूरी तरह सामान्य होने में समय लगेगा। इसके अलावा, युद्ध की आशंका में बिछाई गई समुद्री बारूदी सुरंगों (sea mines) को हटाने में कम से कम 40-50 दिन लग सकते हैं।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के बाद, भारत की सरकारी तेल कंपनियां स्थिति की समीक्षा करेंगी। उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। हालांकि, उम्मीद है कि 1 जुलाई, 2026 को होने वाली अगली मासिक समीक्षा के दौरान LPG की कीमतों को लेकर कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

शहर के हिसाब से LPG सिलेंडर की कीमतें

शहर घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किग्रा) कमर्शियल LPG सिलेंडर
दिल्ली ₹942.00 ₹3,113.50
मुंबई ₹941.50 ₹3,067.50
कोलकाता ₹968.00 ₹3,256.00
चेन्नई ₹957.50 ₹3,283.00
जयपुर ₹945.50 ₹3,141.00
नोएडा / गाजियाबाद ₹939.50 ₹3,113.50
पटना ₹1,031.50 ₹3,400.50
भुवनेश्वर ₹968.00 ₹3,290.50
चंडीगढ़ ₹951.50 ₹3,136.00

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।