LPG Price Today: हाल ही में LPG की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर भारतीय परिवारों के बजट पर पड़ा है। 7 जून को दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹29 बढ़ाकर ₹913 से ₹942 कर दी गई। पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब गैस सिलेंडर महंगा हुआ है। इससे पहले मार्च में प्रति सिलेंडर कीमत ₹60 बढ़ाई गई थी।
