Get App

LPG Cylinder New Rules: डिलीवरी से लेकर कीमत तक... 1 मई से बदल जाएंगे एलपीजी सिलेंडर के ये नियम!

LPG Cylinder Booking Rules: 1 मई से एलपीजी गैस की बुकिंग, डिलीवरी और कीमतों से जुड़े नियमों में बदलाव हो सकते हैं, जिनका असर लाखों लोगों पर पड़ेगा। इन बदलावों का मकसद गैस की जमाखोरी और गलत इस्तेमाल रोककर इसे सही लोगों तक पहुंचाना है। आइए जानते हैं 1 मई से एलपीजी गैस के किन-किन नियमों में बदलाव होने वाला है।

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 3:11 PM
LPG Cylinder New Rules: डिलीवरी से लेकर कीमत तक... 1 मई से बदल जाएंगे एलपीजी सिलेंडर के ये नियम!
LPG Booking:  ये बदलाव गैस बुकिंग, डिलीवरी और कीमतों से जुड़े हैं

LPG Cylinder Booking Rules: अगर आप अपने घर में एलपीजी गैस इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। 1 मई से भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी सिस्टम में बड़े बदलाव होने की संभावना है, जिसका असर देश के लाखों घरों पर पड़ेगा। हाल ही में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से अप्रैल में गैस की सप्लाई पर असर पड़ा और कई जगह लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। अब 1 मई से एलपीजी से जुड़े कुछ नियमों में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ये बदलाव गैस बुकिंग, डिलीवरी और कीमतों से जुड़े हैं। आइए जानते हैं 1 मई से एलपीजी गैस के किन-किन नियमों में बदलाव होने वाला है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (इंडेन), भारत पेट्रोलियम (भारत गैस) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी गैस) जैसी तीन बड़ी तेल कंपनियां मिलकर नए नियम को लागू करने की तैयारी में हैं। इन बदलावों का मकसद गैस की जमाखोरी और गलत इस्तेमाल रोककर इसे सही लोगों तक पहुंचाना है।

अब इतने दिन पर बुक कर पाएंगे नया सिलेंडर

नए नियम के अनुसार अब एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के बीच का समय बढ़ा दिया गया है। शहरों में अब एक बुकिंग के बाद दूसरी बुकिंग करने के लिए 21 से 25 दिन का इंतजार करना होगा, जबकि गांवों में यह समय बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया है। अगर कोई ग्राहक तय समय पूरा होने से पहले सिलेंडर बुक करने की कोशिश करेगा, तो सिस्टम उसकी बुकिंग को अपने आप रोक देगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें