LPG Price 02 October 2026: अक्टूबर शुरू होते ही एलपीजी सिलेंडर को लेकर नया अपडेट सामने आया है। तेल कंपनियों ने महीने की शुरुआत में गैस की कीमतों में बदलाव किया है, लेकिन इसका असर हर उपभोक्ता पर एक जैसा नहीं पड़ा। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है, जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया।
