LPG Price 22 September 2026: 22 सितंबर 2026 को घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों परिवारों के लिए राहत की खबर सामने आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी महीने के दौरान रसोई गैस के बजट पर फिलहाल अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा है। घरेलू LPG के दाम जून 2026 में बढ़ाए गए थे, जब प्रति सिलेंडर 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद जुलाई, अगस्त और अब सितंबर में भी कीमतें यथावत बनी हुई हैं। हालांकि, अलग-अलग शहरों में LPG सिलेंडर की कीमत अलग हो सकती है। दूसरी ओर, कमर्शियल सिलेंडर के दाम में सितंबर की शुरुआत में मामूली बढ़ोतरी हुई थी।
ऐसे में घरेलू और व्यावसायिक LPG की कीमतों में अंतर बना हुआ है। जानिए आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर कितने रुपये में मिल रहा है और हाल के महीनों में कीमतों में क्या बदलाव हुए हैं।
कमर्शियल सिलेंडर भी फिलहाल स्थिर
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में आखिरी बदलाव 1 सितंबर 2026 को हुआ था। उस समय सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 9.50 रुपये प्रति सिलेंडर की मामूली बढ़ोतरी की थी। इसके बाद सितंबर में अब तक कोई नया बदलाव नहीं किया गया है।
जून में आया था LPG कीमतों में बड़ा उछाल
जून 2026 में ईरान-अमेरिका तनाव के बीच गैस की कीमतों पर दबाव देखने को मिला था। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में दो चरणों में बढ़ोतरी की। 1 जून को कीमतों में करीब 42 से 53 रुपये तक का इजाफा हुआ था।
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,113 रुपये तक पहुंच गई थी, जो उस समय इसका सबसे ऊंचा स्तर था।
अब 365 रुपये से ज्यादा सस्ता है कमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली में मौजूदा कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 2,747.50 रुपये है। यानी जून में दर्ज 3,113 रुपये के मुकाबले इसकी मौजूदा कीमत करीब 365.50 रुपये कम है। वहीं, 7 जून 2026 को घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये का हो गया था।
अलग-अलग शहरों में LPG के आज के दाम
LPG बुकिंग के नियम में भी बदलाव
LPG की सप्लाई सामान्य होने के बाद बुकिंग से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब दो सिलेंडर की डिलीवरी के बीच का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया गया है। यानी ग्रामीण उपभोक्ता अब पहले की तुलना में जल्दी अगला सिलेंडर बुक करा सकेंगे।