LPG Price 10 November 2026: सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने आज 10 नवंबर के लिए गैस सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें जून से स्थिर बनी हुई हैं। तेल कंपनियों ने इनमें कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे आम आदमी की रसोई का बजट नहीं गड़बड़ाया है।
आज, 10 नवंबर 2026 को दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर स्थिर बनी हुई है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1 नवंबर को हुई 10 रुपये की बढ़ोतरी के बाद वर्तमान में 2,820.00 रुपये प्रति सिलेंडर है। इसके अलावा, छोटे परिवारों और कामकाजी लोगों के लिए उपयोगी 5 किलोग्राम वाले छोटे घरेलू गैस सिलेंडर की आज की कीमत 349.00 रुपये है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा घरेलू गैस के दामों को नियंत्रित रखने से आम उपभोक्ताओं को लगातार राहत मिल रही है, जबकि कमर्शियल गैस की बढ़ती कीमतें व्यावसायिक खर्चों पर असर डाल रही हैं।
चेक करें अपने शहर की कीमत
शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 939.50 रुपये 2,820.00 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,757.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,774.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,964.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,110.50 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,774.00 रुपये
लखनऊ 979.50 रुपये 2,932.50 रुपये
चंडीगढ़ 951.50 रुपये 2,820.00 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 2,839.00 रुपये
सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं. इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का ध्यान रखा जाता है.
चूंकि भारत अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा एलपीजी आयात करता है इसलिए वैश्विक बाजार (जैसे सऊदी अरामको के प्रोपेन और ब्यूटेन के दाम) में उतार-चढ़ाव का सीधा असर यहां पड़ता है. साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस का कारोबार डॉलर में होता है इसलिए डॉलर के मजबूत या कमजोर होने से भी घरेलू कीमतें प्रभावित होती हैं.