LPG Price 13 November 2026: गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें आपके शहर में कितने हैं दाम

LPG Price 13 November 2026: भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें मुख्य रूप से सरकारी तेल विपणन कंपनियों द्वारा तय की जाती हैं। इनमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) शामिल हैं

अपडेटेड Nov 13, 2026 पर 9:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LPG की कीमतों के बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में भी हलचल तेज है।

LPG Price 13 November 2026: रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर अपडेट जारी हो गए है। 13 नवंबर को छठ महापर्व के पहले दिन घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। खास बात यह है कि घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि कमर्शियल 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

क्या है आज भाव

तेल विपणन कंपनियों की ओर से जारी कीमतों के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपए है।


घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में इस महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे आम परिवारों को फिलहाल राहत मिली हुई है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों और शहरों में स्थानीय टैक्स, परिवहन खर्च और अन्य शुल्कों के कारण गैस सिलेंडर की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है।

ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपके शहर में LPG गैस सिलेंडर कितने रुपए में मिल रहा है, तो यहां दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों के ताजा रेट की पूरी जानकारी दी गई है।

चेक करें अपने शहर की कीमत

शहर           घरेलू सिलेंडर की कीमत       कमर्शियल सिलेंडर की कीमत

दिल्ली              939.50 रुपये                                2,820.00 रुपये

नोएडा            939.50 रुपये                                2,757.50 रुपये

मुंबई               941.50 रुपये                                  2,774.50 रुपये

कोलकाता      968.00 रुपये                                  2,964.00 रुपये

पटना             1,031.50 रुपये                                3,110.50 रुपये

बेंगलुरु           944.50 रुपये                                  2,774.00 रुपये

लखनऊ          979.50 रुपये                                   2,932.50 रुपये

चंडीगढ़           951.50 रुपये                                    2,820.00 रुपये

जयपुर           945.50 रुपये                                       2,839.00 रुपये

कौन तय करता है गैस सिलेंडर की कीमतें?

भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें मुख्य रूप से सरकारी तेल विपणन कंपनियों द्वारा तय की जाती हैं। इनमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) शामिल हैं। गैस सिलेंडर की कीमतें तय करते समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतें, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की स्थिति, कच्चे तेल और ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव, केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स जैसी महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखा जाता है।

हर महीने होती है समीक्षा

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं. इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का ध्यान रखा जाता है.

चूंकि भारत अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा एलपीजी आयात करता है इसलिए वैश्विक बाजार (जैसे सऊदी अरामको के प्रोपेन और ब्यूटेन के दाम) में उतार-चढ़ाव का सीधा असर यहां पड़ता है. साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस का कारोबार डॉलर में होता है इसलिए डॉलर के मजबूत या कमजोर होने से भी घरेलू कीमतें प्रभावित होती हैं

LPG Price 12 November: गैस सिलेंडर की कीमतों में हुआ बदलाव? जानें आपके शहर में कितने हैं दाम

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।