LPG Gas Price Today August 24: देशभर के करोड़ों LPG उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। 24 अगस्त को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों की ओर से जारी लेटेस्ट दरों के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत अलग-अलग शहरों में अलग है। हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जुड़ी आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कारण आने वाले समय में LPG, CNG और PNG की कीमतों पर नजर बनी हुई है।
