LPG Price Today August 25: गैस सिलेंडर के दाम में फिर आया बड़ा ट्विस्ट! दिल्ली से मुंबई तक जानिए 14.2 KG और कमर्शियल LPG के नए रेट

LPG Price Today August 25: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच आज (25 अगस्त) देश भर में रसोई गैस और वाहनों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की दरें तय कर दी गई हैं। दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद समेत देश के कई बड़े शहरों में घरेलू एवं कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव देखा जा रहा है

अपडेटेड Aug 25, 2026 पर 8:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LPG Price Today August 25: 25 अगस्त को दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹942 है

LPG Price Today, 25 August 2026: अगर आप LPG सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं तो आज यानी 25 अगस्त के ताजा रेट आपके लिए बेहद जरूरी हैं। घरेलू रसोई गैस और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें शहर के हिसाब से अलग-अलग हैं। 25 अगस्त को दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹942 है। जबकि मुंबई में यही सिलेंडर ₹941.50 में मिल रहा है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ शहरों में घरेलू गैस की कीमत ₹1,000 के करीब पहुंच चुकी है। वहीं, कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम कई शहरों में ₹2,700 से ऊपर बने हुए हैं। ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे कारोबारों पर इसका सीधा असर पड़ता है।

घरेलू LPG का रेट 

25 अगस्त को प्रमुख शहरों में 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर के रेट इस प्रकार हैं:-


दिल्ली: ₹942

मुंबई: ₹941.50

बेंगलुरु: ₹944.50

हैदराबाद: ₹994

चेन्नई: ₹957.50

कोलकाता: ₹968

जयपुर: ₹945.50

नोएडा: ₹939.50

गुरुग्राम: ₹950.50

चंडीगढ़: ₹951.50

इन आंकड़ों में सबसे ज्यादा कीमत हैदराबाद में ₹994 है। जबकि दिए गए प्रमुख शहरों में सबसे कम कीमत नोएडा में ₹939.50 है।

कमर्शियल LPG का रेट भी जानिए

19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत घरेलू सिलेंडर की तुलना में काफी ज्यादा है। 25 अगस्त को प्रमुख शहरों में इसके रेट हैं:-

दिल्ली: ₹2,738

मुंबई: ₹2,691.50

बेंगलुरु: ₹2,821

हैदराबाद: ₹2,985

चेन्नई: ₹2,906

कोलकाता: ₹2,872.50

जयपुर: ₹2,765.50

नोएडा: ₹2,738

गुरुग्राम: ₹2,755

चंडीगढ़: ₹2,760

इन शहरों में कमर्शियल LPG का सबसे ज्यादा रेट हैदराबाद में ₹2,985 है। जबकि मुंबई में यह ₹2,691.50 है।

LPG को लेकर सरकार क्यों बना रही बड़ी रणनीति?

देश में LPG की सप्लाई को लेकर हालिया वैश्विक परिस्थितियों ने सरकार की चिंता बढ़ाई है। भारत LPG की बड़ी मात्रा आयात करता है। पश्चिम एशिया से होने वाली सप्लाई में किसी भी तरह की बाधा का असर घरेलू गैस उपलब्धता पर पड़ सकता है।

इसी वजह से सरकार LPG के स्रोतों में विविधता लाने पर जोर दे रही है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियों को 2027 के लिए भारत के LPG आयात का कम से कम 15 फीसदी अमेरिकी टर्म कॉन्ट्रैक्ट के जरिए हासिल करने का निर्देश दिया गया है। आगे इसे बढ़ाकर 25 फीसदी करने की योजना है। भारत ने अमेरिका और अल्जीरिया से LPG खरीद भी बढ़ाई है, ताकि पश्चिम एशिया की सप्लाई पर निर्भरता कम की जा सके।

घरेलू LPG की सप्लाई मजबूत करने की तैयारी

सरकार ने घरेलू LPG की उपलब्धता बढ़ाने के लिए देश की 21 रिफाइनरियों और अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए अधिकतम LPG उत्पादन स्तर तय किया है। इन सभी की संयुक्त संभावित उत्पादन क्षमता करीब 63,810 टन प्रतिदिन बताई गई है। यह क्षमता वित्त वर्ष 2025-26 में भारत के घरेलू LPG उत्पादन से दोगुने से भी ज्यादा है। देश की रोजाना LPG खपत के करीब 70 फीसदी के बराबर है।

अब LPG की जगह PNG पर सरकार का बड़ा जोर

सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को LPG से पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG की तरफ ले जाने की भी तैयारी कर रही है। इसके लिए 1 सितंबर 2026 से सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को घरेलू PNG कनेक्शन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन योजना लागू करने की मंजूरी दी गई है। सरकार का तर्क है कि PNG को पाइपलाइन के जरिए सीधे घरों तक पहुंचाया जा सकता है। इससे सिलेंडर की डिलीवरी, स्टोरेज और लॉजिस्टिक्स का बोझ कम होगा।

ये भी पढ़ें- 'ईरान ने मेरे बेटे की हत्या की कोशिश की...'; नेतन्याहू का सनसनीखेज दावा, बोले- सुरक्षा हटती तो हमलावर सफल हो जाते

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।