Get App

LPG Price Hike: महंगाई की मार से महीने की शुरुआत, 101 रुपये बढ़ गए सिलेंडर के दाम

LPG Price Hike: नवंबर महीने के पहले दिन लोगों को महंगाई का करंट लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 101.50 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। अच्छी बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। दिल्ली में अब कमर्शियल LPG Cylinder 1,833 रुपये में मिलेगा

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 01, 2023 पर 8:53 AM
LPG Price Hike: महंगाई की मार से महीने की शुरुआत, 101 रुपये बढ़ गए सिलेंडर के दाम
LPG Price Hike: कमर्शियल गैस के दामों में बढ़ोतरी के चलते रेस्टोरेंट में खाना, मिठाइयों के दाम और अन्य चीजों की कीमतें बढ़ सकती हैं।

LPG Price Hike: नवंबर महीने की शुरुआत महंगाई के साथ हो गई है। देश भर में गैस सिलेंडर के दाम में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर तगड़ा इजाफा कर दिया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपये से ज्यादा बढ़ गए हैँ। हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम  101.50 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की ये नई दरें आज यानी 1 नवंबर, 2023 से लागू हो चुकी हैं।

नए रेट लागू होने के बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में LPG का कमर्शियल सिलेंडर 1833 रुपये में मिलेगा। अक्टूबर में यह सिलेंडर 1731 रुपये में मिल रहा था। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 209 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

जानिए अपने शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट

इस बढ़ोतरी के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1785.50 रुपये हो गए हैं। पहले इस सिलेंडर के दाम 1684 रुपये थे। वहीं कोलकाता में 1839.50 रुपये की जगह अब 1943.00 रुपये में कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा। चेन्नई में इसकी कीमत 1999.50 रुपये हो गई है, जो अब तक 1898 रुपये थी। दरअसल, तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में पिछले महीने की पहली तारीख को भी बढ़ोत्तरी की थी। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत 1 अक्टूबर से 209 रुपये बढ़ा दी गई थी। हालांकि अक्टूबर में भी सिर्फ कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था और घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें