LPG Price Hike: गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए का इजाफा, चेक कीजिए क्या है नया रेट

6 अक्टूबर 2021 के बाद पहली बार LPG गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई हैं

अपडेटेड Mar 22, 2022 पर 8:40 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LPG गैस सिलेंडर की कीमतों के साथ पेट्रोल-डीजल भी हुआ महंगा

LPG Price Hike: करीब पांच महीनों के बाद तेल कंपनियों ने LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। 6 अक्टूबर 2021 के बाद पहली बार LPG गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई हैं। मंगलवार 22 मार्च से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। अब दिल्ली और मुंबई में LPG गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपए हो गई है। वहीं कोलकाता में ग्राहकों को एक सिलेंडर के लिए 976 रुपए चुकाना होगा। चेन्नई में एक गैस सिलेंडर की कीमत 965.50 रुपए थी जबकि अब 987.50 रुपए चुकाना होगा।

CNBC-TV18 के मुताबिक, 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 58 रुपए की कटौती की गई है। दिल्ली में इसकी कीमतें 1954.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई हैं।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी महंगाई


करीब 137 दिन के बाद आज 22 मार्च को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। आज पेट्रोल की कीमतों (Petrol Price) में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। वहीं डीजल (Diesel Price) भी 78 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। दिल्ली के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 96.21 रुपये प्रति लीटर पर पहंच गई, वहीं डीजल भी 87.47 रुपये पर चला गया।

चार महीने बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया जोर का झटका, जानिए कितने रुपये चुकाने होंगे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।