Get App

LPG Price 05 October 2026: गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में LPG की कीमत

LPG Price 05 October 2026: 5 अक्टूबर को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किलो वाला सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिलेगा। वहीं, 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है। इससे कारोबारियों का खर्च बढ़ सकता है। जानिए आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत प्रमुख शहरों में LPG के रेट

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Oct 05, 2026 पर 8:32 AM
LPG Price 05 October 2026: गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में LPG की कीमत
आज क्या है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत?

LPG Price 05 October 2026: त्योहारों के समय घर की खरीदारी और रोजमर्रा के खर्च बढ़ जाते हैं। ऐसे में रसोई गैस के दाम में होने वाला छोटा बदलाव भी परिवार के बजट पर असर डाल सकता है। 5 अक्टूबर को घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसलिए लोगों को फिलहाल पुराने दाम पर ही सिलेंडर मिलेगा। दूसरी ओर, कमर्शियल गैस इस्तेमाल करने वालों के लिए तस्वीर अलग है। 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और छोटे फूड कारोबारियों की परेशानी बढ़ सकती है।

गैस उनकी रोजाना की लागत का अहम हिस्सा है, इसलिए बढ़ी कीमत का असर कारोबार के खर्च पर पड़ना तय माना जा रहा है। ऐसे में जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के ताजा रेट क्या हैं।

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं

तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को फिलहाल स्थिर रखा है। देश के बड़े शहरों में उपभोक्ताओं को पुराने दाम पर ही सिलेंडर मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें