LPG Price 2 September 2026: घरेलू गैस के दाम बढ़े या मिली राहत? एक क्लिक में जानें आपके शहर का भाव

LPG Cylinder Price Today 2 September: आज गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले ताजा कीमत जानना जरूरी है। 1 सितंबर को कमर्शियल और 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम बढ़े थे। ऐसे में घरेलू LPG की कीमत को लेकर भी सवाल है। जानिए आज 14.2 किलो घरेलू और 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर कितने में मिलेगा

अपडेटेड Sep 02, 2026 पर 8:40 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LPG price today: बुक करने से पहले 14.2 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें

LPG Price Today 2 September: अगर आप आज गैस सिलेंडर बुक करने वाले हैं, तो आपके लिए कीमत जानना जरूरी है। 1 सितंबर को कमर्शियल और 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई थी। ऐसे में लोगों की नजर घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत पर भी थी। क्या 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर भी महंगा हुआ है या फिर उपभोक्ताओं को राहत मिली है? दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज घरेलू और कमर्शियल LPG के क्या रेट हैं, इसकी पूरी जानकारी यहां मिलेगी।

साथ ही जानिए 1 सितंबर को कमर्शियल और छोटे सिलेंडर की कीमत में कितना बदलाव हुआ और इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ सकता है। अगर आप अपने घर या कारोबार के लिए गैस सिलेंडर लेने की सोच रहे हैं, तो बुकिंग से पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।

घरेलू गैस सिलेंडर पर मिली राहत


आम लोगों के लिए फिलहाल राहत की खबर है। 2 सितंबर को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी न तो इसके दाम बढ़े हैं और न ही कम हुए हैं। अगर आप आज घरेलू गैस सिलेंडर बुक कराते हैं, तो आपको अपने शहर के हिसाब से यही कीमत चुकानी होगी।

दिल्ली से पटना तक, दोनों सिलेंडर के क्या हैं दाम?

घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें शहर के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। दिल्ली में 2 सितंबर 2026 को 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर ₹942 का है, जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹2,747.50 में मिल रहा है। प्रमुख शहरों में दोनों सिलेंडर के ताजा भाव इस प्रकार हैं:

 

शहर घरेलू LPG (14.2 किलो) कमर्शियल LPG (19 किलो)
कोलकाता ₹968.00 ₹2,882.50
मुंबई ₹941.50 ₹2,701
चेन्नई ₹957.50 ₹2,915.50
गुड़गांव ₹950.50 ₹2,755.00
नोएडा ₹939.50 ₹2,738.00
बैंगलोर ₹944.50 ₹2,823.50
भुवनेश्वर ₹968.00 ₹2,908.00
चंडीगढ़ ₹951.50 ₹2,760.00
हैदराबाद ₹994.00 ₹2,985.00
जयपुर ₹945.50 ₹2,765.50
लखनऊ ₹979.50 ₹2,860.50
पटना ₹1,031.50 ₹3,027.50
तिरुवनंतपुरम ₹951.00

इस लिस्ट में पटना में घरेलू गैस सिलेंडर सबसे महंगा है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत सबसे कम है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर के मामले में पटना में कीमत ₹3,000 के पार है।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कितनी बढ़ोतरी?

1 सितंबर को 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹9.50 की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले अगस्त में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹192 की बड़ी कटौती हुई थी। वहीं जुलाई में भी इसकी कीमत ₹183.50 कम की गई थी।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह बदलाव मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट और कारोबार में इस्तेमाल होने वाले LPG सिलेंडर को प्रभावित करता है। इसका सीधा असर बाहर खाने-पीने की चीजों की लागत पर भी पड़ सकता है।

छोटा सिलेंडर भी हुआ महंगा

कमर्शियल सिलेंडर के साथ 1 सितंबर को 5 किलो वाले नॉन-डोमेस्टिक FTL यानी छोटू सिलेंडर की कीमत में भी ₹2 की बढ़ोतरी हुई। हालांकि घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर हैं।

घर के बजट पर क्या होगा असर?

फिलहाल घरेलू LPG के दाम स्थिर रहने से घर चलाने वाले लोगों को राहत मिली है। खासकर उन परिवारों के लिए यह अच्छी खबर है जिनके मासिक बजट में रसोई गैस का खर्च एक अहम हिस्सा होता है। हालांकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से बाजार में खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर अप्रत्यक्ष असर पड़ सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।