घर का बजट बनाते समय छोटी-बड़ी हर जरूरत का हिसाब रखना पड़ता है। राशन, बिजली, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के दूसरे खर्चों के बीच रसोई गैस की कीमत भी परिवारों के मासिक बजट का अहम हिस्सा होती है। वहीं, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के लिए कमर्शियल सिलेंडर के दाम कारोबार की लागत तय करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
