LPG Price 24 October 2026: त्योहारी सीजन में घरों में तरह-तरह से पकवान बनाने की तैयारी हो या होटल-रेस्टोरेंट का कारोबार, LPG सिलेंडर की कीमत हर किसी के बजट पर असर डालती है। LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव का असर आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक पर पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बीच गैस सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। वहीं फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने से कारोबारियों की लागत बढ़ सकती है। दिवाली के लिए गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जानें दिल्ली, मुंबई, पटना समेत देश के प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें क्या हैं।
किस शहर में कितनी है कीमत
शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर सबसे महंगा पटना में 1,031.50 रुपये का है, जबकि सबसे सस्ता दिल्ली और नोएडा में 939.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो इसकी सबसे ज्यादा कीमत भी पटना में 3,100.50 रुपये है। सबसे सस्ता कमर्शियल सिलेंडर नोएडा में 2,747.50 रुपये का है। यानी घरेलू और कमर्शियल, दोनों तरह के सिलेंडरों के लिए पटना में सबसे ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है, जबकि घरेलू गैस के मामले में दिल्ली और नोएडा उपभोक्ताओं को सबसे कम कीमत का फायदा मिल रहा है।
चेक करें अपने शहर की कीमत
शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 939.50 रुपये 2,810.00 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,747.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,764.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,954.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,100.50 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,764.00 रुपये
लखनऊ 979.50 रुपये 2,932.50 रुपये
चंडीगढ़ 951.50 रुपये 2,820.00 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 2,839.00 रुपये
हर महीने कब बदलते हैं LPG सिलेंडर के दाम?
तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। हालांकि, घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव एक जैसा नहीं होता। घरेलू गैस की कीमतें कई महीनों तक स्थिर रह सकती हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के रेट में अपेक्षाकृत ज्यादा बार बदलाव देखने को मिलता है। यही वजह है कि उपभोक्ताओं और कारोबारियों, दोनों के लिए नई कीमतों पर नजर रखना जरूरी है।