LPG Price 03 October 2026: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है। तेल कंपनियों की ओर से जारी नए रेट में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में घरेलू बजट पर फिलहाल अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा है, लेकिन होटल और रेस्तरां जैसे कारोबारों की लागत बढ़ गई है।
