LPG Price 3 September 2026: गैस सिलेंडर की बुकिंग करने से पहले आज का ताजा रेट जानना आपके लिए जरूरी है। सितंबर की शुरुआत में तेल कंपनियों ने 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की थी। इसके अलावा 5 किलो वाले छोटे नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर के दाम भी बढ़े। ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिली है, क्योंकि 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।
अब सवाल है कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और देश के दूसरे बड़े शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर कितने रुपये में मिल रहा है? वहीं कारोबार में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के लिए आज कितनी कीमत चुकानी होगी? यहां आपको 3 सितंबर 2026 के दोनों तरह के सिलेंडरों के ताजा रेट मिलेंगे।
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है कि 3 सितंबर को 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। यानी कीमत न तो बढ़ाई गई है और न ही घटाई गई है। ऐसे में आज सिलेंडर बुक कराने पर ग्राहकों को अपने शहर में लागू मौजूदा रेट के हिसाब से ही भुगतान करना होगा।
दिल्ली, पटना समेत प्रमुख शहरों में LPG के ताजा भाव
घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग शहरों में अलग होती हैं। दिल्ली में 3 सितंबर 2026 को 14.2 किलो का घरेलू LPG सिलेंडर ₹942 में मिल रहा है, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹2,747.50 है।
इस सूची के मुताबिक पटना में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर सबसे महंगा है, जहां इसकी कीमत ₹1,031.50 है। वहीं मुंबई में घरेलू सिलेंडर का रेट सबसे कम ₹941.50 है। कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो पटना में इसकी कीमत ₹3,000 का आंकड़ा पार कर चुकी है।
19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर कितना महंगा हुआ?
1 सितंबर को 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹9.50 की बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि इससे पहले अगस्त में इसकी कीमत में ₹192 की बड़ी कटौती हुई थी। जुलाई में भी कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता किया गया था।
कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है। ऐसे में इसकी कीमत बढ़ने से कारोबार की लागत बढ़ सकती है, जिसका अप्रत्यक्ष असर बाहर खाने-पीने वाली चीजों की कीमतों पर देखने को मिल सकता है।
5 किलो का छोटा सिलेंडर भी हुआ महंगा
19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के अलावा 1 सितंबर को 5 किलो वाले नॉन-डोमेस्टिक FTL यानी छोटे सिलेंडर की कीमत में भी ₹2 की बढ़ोतरी की गई। हालांकि, इस बदलाव का घरेलू 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत पर कोई असर नहीं पड़ा और उसका रेट पहले की तरह स्थिर है।