LPG Price 3 September 2026: गैस सिलेंडर की बुकिंग करने से पहले आज का ताजा रेट जानना आपके लिए जरूरी है। सितंबर की शुरुआत में तेल कंपनियों ने 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की थी। इसके अलावा 5 किलो वाले छोटे नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर के दाम भी बढ़े। ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिली है, क्योंकि 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।
