LPG Price 8 October: एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में होने वाला छोटा सा बदलाव भी हर महीने के घरेलू बजट को प्रभावित करता है। खासकर त्योहारों और बढ़ती महंगाई के बीच लोगों की नजर गैस के दाम पर बनी रहती है। एलपीजी के दाम शहर और क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। वहीं घरेलू सिलेंडर के साथ कमर्शियल एलपीजी की कीमतों पर भी नजर रखना जरूरी है, क्योंकि होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे कारोबार में इसका बड़े स्तर पर इस्तेमाल होता है।
आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के मौजूदा दाम कितने हैं। इससे आप अपने शहर का सही रेट आसानी से जान सकेंगे और सिलेंडर बुक करते समय कीमत को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
कितना बदले आज एलपीजी के दाम
8 अक्टूबर को देश के बड़े शहरों में घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पहले जैसे ही हैं, जिससे लोगों को राहत मिली है। लेकिन, अक्टूबर की शुरुआत में महंगे हुए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम अभी भी बढ़े हुए हैं।
कहां पर सबसे मंहगा है सिलेंडर
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो दिए गए शहरों में सबसे सस्ता सिलेंडर नोएडा में ₹939.50 का है, जबकि सबसे महंगा हैदराबाद में ₹994 का मिल रहा है। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में सबसे कम कीमत मुंबई में ₹2,764.50 है, जबकि सबसे ज्यादा कीमत हैदराबाद में ₹3,065 दर्ज की गई है। देखें पूरे शहर की लिस्ट
8 अक्टूबर को 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर के रेट
8 अक्टूबर को 19 किलोग्राम कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट
घर बैठे ऐसे बुक करें अपना गैस सिलेंडर
अगर सिलेंडर खत्म होने वाला है और आपको नया रिफिल बुक करना है, तो इसके लिए गैस एजेंसी के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से संबंधित गैस कंपनी के जरिए आसानी से बुकिंग की जा सकती है। इंडेन गैस के ग्राहक बताए गए नंबर 8454955 पर कॉल करके बुकिंग कर सकते हैं।