LPG Price 09 October 2026: महंगाई के बीच गैस उपभोक्ताओं के लिए 9 अक्टूबर का दिन राहत भरा है। आज घरेलू LPG सिलेंडर, CNG और PNG की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। यानी घर की रसोई से लेकर CNG से चलने वाली गाड़ियों तक, उपभोक्ताओं को फिलहाल नई कीमतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में अक्टूबर की शुरुआत में हुई बढ़ोतरी ने होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।
