LPG Price Today: गैस सिलेंडर का नया रेट जारी, जानें आपको शहर में कितने हैं घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम

LPG Price Today: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत को मौजूदा कीमत पर ही बनाए रखा है

अपडेटेड May 17, 2026 पर 8:58 AM
Story continues below Advertisement
LPG Price Today: भारी बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर की दरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं

LPG Price Today: भारत में आज यानी 17 मई को घरेलू उपभोक्ताओं के लिए LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, 1 मई को हुई भारी बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर की दरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में हुई भारी बढ़ोतरी के कारण छोटे कारोबारी खासकर रेस्तरां वाले परेशान हैं।

इस बीच, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत को मौजूदा रेट पर ही बनाए रखा है।

17 मई को जारी लेटेस्ट रेट से पता चला है कि दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹913 बनी हुई है। जबकि मुंबई में उपभोक्ता ₹912.50 का भुगतान कर रहे हैं। वहीं, कोलकाता में कीमत ₹939 है। जबकि चेन्नई के निवासी घरेलू गैस सिलेंडर के रिफिल के लिए लगभग ₹928 से 929 रुपये का भुगतान कर रहे हैं।


पिछले कुछ महीनों में कई बार बढ़ोतरी होने के बाद भी कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। LPG कीमतों पर नजर रखने वालों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत ₹3,000 से ज्यादा है। जबकि मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में भी कीमतें तेजी से बढ़ी हैं।

घरेलू LPG की कीमतों में मौजूदा ठहराव इस साल मार्च में की गई ₹60 की बढ़ोतरी के बाद आई है। अंतरराष्ट्रीय ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच घरेलू सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई थीं। जबकि कमर्शियल LPG की दरों में भी मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में बार-बार बढ़ोतरी देखने को मिली।

'रॉयटर्स' के अनुसार, सरकार की तरफ से LPG की कीमतों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है, क्योंकि भारत अपनी कुकिंग गैस की जरूरतों के लिए आयात पर बहुत ज्यादा निर्भर है। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास की बाधाओं और रुपये में उतार-चढ़ाव ने हाल के महीनों में सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं पर दबाव बढ़ा दिया है।

भारत के मेट्रो शहरों और राज्य की राजधानियों में LPG के दाम

शहर घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम)
नई दिल्ली ₹913.00 (0.00) ₹3,071.50 (+993.00)
कोलकाता ₹939.00 (0.00) ₹3,202.00 (+994.00)
मुंबई ₹912.50 (0.00) ₹3,024.00 (+993.00)
चेन्नई ₹928.50 (0.00) ₹3,237.00 (+990.50)
गुरुग्राम ₹921.50 (0.00) ₹3,088.00 (+993.00)
नोएडा ₹910.50 (0.00) ₹3,071.50 (+993.00)
बेंगलुरु ₹915.50 (0.00) ₹3,152.00 (+991.00)
भुवनेश्वर ₹939.00 (0.00) ₹3,238.00 (+993.50)
चंडीगढ़ ₹922.50 (0.00) ₹3,092.50 (+993.00)
हैदराबाद ₹965.00 (0.00) ₹3,315.00 (+994.00)
जयपुर ₹916.50 (0.00) ₹3,099.00 (+993.00)
लखनऊ ₹950.50 (0.00) ₹3,194.00 (+993.00)
पटना ₹1,002.50 (0.00) ₹3,346.50 (+993.50)
तिरुवनंतपुरम ₹922.00 (0.00) ₹3,106.00 (+993.00)

राज्यवार LPG गैस सिलेंडर के दाम

राज्य घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम)
अंडमान और निकोबार ₹989.00 (0.00) ₹3,490.00 (+993.50)
आंध्र प्रदेश ₹937.50 (0.00) ₹3,251.50 (+993.50)
अरुणाचल प्रदेश ₹978.50 (0.00) ₹3,324.00 (+994.00)
असम ₹962.00 (0.00) ₹3,293.00 (+994.00)
बिहार ₹1,002.50 (0.00) ₹3,346.50 (+993.50)
चंडीगढ़ ₹922.50 (0.00) ₹3,092.50 (+993.00)
छत्तीसगढ़ ₹984.00 (0.00) ₹3,294.50 (+993.50)
दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव ₹927.50 (0.00) ₹3,055.50 (+993.00)
दिल्ली ₹913.00 (0.00) ₹3,071.50 (+993.00)
गोवा ₹927.00 (0.00) ₹3,149.00 (+998.00)
गुजरात ₹920.50 (0.00) ₹3,131.00 (+993.00)
हरियाणा ₹914.50 (0.00) ₹3,073.50 (+993.00)
हिमाचल प्रदेश ₹958.50 (0.00) ₹3,182.50 (+993.00)
जम्मू-कश्मीर ₹964.50 (0.00) ₹3,213.00 (+993.00)
झारखंड ₹970.50 (0.00) ₹3,250.50 (+994.00)
कर्नाटक ₹915.50 (0.00) ₹3,152.00 (+991.00)
केरल ₹922.00 (0.00) ₹3,106.00 (+993.00)
मध्य प्रदेश ₹918.50 (0.00) ₹3,074.50 (+993.00)
महाराष्ट्र ₹912.50 (0.00) ₹3,024.00 (+993.00)
मणिपुर ₹1,064.50 (0.00) ₹3,545.00 (+994.00)
मेघालय ₹980.00 (0.00) ₹3,323.50 (+994.00)
मिजोरम ₹1,065.00 (0.00) ₹3,544.50 (+993.50)
नागालैंड ₹932.00 (0.00) ₹3,176.00 (+994.00)
ओडिशा ₹939.00 (0.00) ₹3,238.00 (+993.50)
पुडुचेरी ₹925.00 (0.00) ₹3,236.00 (+991.00)
पंजाब ₹954.00 (0.00) ₹3,178.50 (+993.00)
राजस्थान ₹916.50 (0.00) ₹3,099.00 (+993.00)
सिक्किम ₹1,065.50 (0.00) ₹3,577.50 (+993.50)
तमिलनाडु ₹928.50 (0.00) ₹3,237.00 (+990.50)
तेलंगाना ₹965.00 (0.00) ₹3,315.00 (+994.00)
त्रिपुरा ₹1,073.50 (0.00) ₹3,559.00 (+994.00)
उत्तर प्रदेश ₹950.50 (0.00) ₹3,194.00 (+993.00)
उत्तराखंड ₹932.00 (0.00) ₹3,124.00 (+993.00)
पश्चिम बंगाल ₹939.00 (0.00) ₹3,202.00 (+994.00)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।