LPG Price Today: भारत में आज यानी 17 मई को घरेलू उपभोक्ताओं के लिए LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, 1 मई को हुई भारी बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर की दरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में हुई भारी बढ़ोतरी के कारण छोटे कारोबारी खासकर रेस्तरां वाले परेशान हैं।
