LPG Cylinder Price 15 November 2026: महंगाई के बीच हर सुबह रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर आम लोगों और कारोबारियों की नजरें तेल कंपनियों के फैसले पर रहती हैं। हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है। नवंबर महीने की शुरुआत में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए थे। ऐसे में सवाल है कि आज यानी रविवार 15 नवंबर को आपके शहर में 14.2 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत कितनी है?
