Mumbai CNG Price Hike: मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए महंगाई को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी (CNG) की कीमतों में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले के बाद मुंबई में अब सीएनजी की नई दर ₹84 प्रति किलो हो गई है, जो पहले ₹82 थी। नई कीमतें मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पूरे एमएमआर क्षेत्र में आज, 14 मई से लागू हो गई हैं।
