Get App

आपूर्ति में कटौती के चलते बढ़ी तेल की कीमतें, लगातार 3 हफ्तों से दिख रहा तेल में उबाल

तेल की कीमतें मंगलवार को शुरुआती कारोबार में लगातार चौथे सत्र में बढ़ी हुई देखने को मिली। अमेरिका में शेल के कम उत्पादन से सऊदी अरब और रूस द्वारा बढ़ाये गये उत्पादन में कटौती से होने वाली आपूर्ति की किल्लत के बारे में चिंताएं और बढ़ गईं। यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर 90 सेंट या 1% बढ़कर 92.38 डॉलर पर पहुंच गया

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Sep 19, 2023 पर 11:53 AM
आपूर्ति में कटौती के चलते बढ़ी तेल की कीमतें, लगातार 3 हफ्तों से दिख रहा तेल में उबाल
संयुक्त रूप से 13 लाख बैरल प्रति दिन आपूर्ति कटौती को सऊदी अरब और रूस द्वारा इस साल के अंत तक बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद तेल की कीमतों में उबाल नजर आया

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतें लगातार चौथे सत्र में बढ़ी हुई नजर आई। इसकी वजह ये रही कि अमेरिका (United States) में शेल के कम उत्पादन से सऊदी अरब (Saudi Arabia) और रूस (Russia) द्वारा बढ़ाये गये उत्पादन में कटौती से होने वाली आपूर्ति की किल्लत के बारे में चिंताएं और बढ़ा दी हैं। यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर 90 सेंट या 1% बढ़कर 92.38 डॉलर पर पहुंच गया। ये सोमवार को 10 महीने के उच्चतम स्तर पर से थोड़ा ही नीचे रहा। जबकि वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड (Brent crude) फ्यूचर 27 सेंट या 0.3% बढ़कर 94.70 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

लगातार तीन हफ्ते से तेल की कीमतों में तेजी नजर आई है।

अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (U.S. Energy Information Administration (EIA) ने सोमवार को कहा कि टॉप शेल-उत्पादक क्षेत्रों से अमेरिकी तेल उत्पादन गिरकर 93.93 लाख बैरल प्रति दिन (bpd) होने की राह पर है। ये स्तर मई 2023 के बाद का सबसे निचला स्तर है। इसके उत्पादन में लगातार तीन महीने तक गिरावट रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें