Get App

Petrol-Diesel Price Today: जानिए आज क्या हैं तेल की कीमतें

पेट्रोल पंप पर जाने से पहले एक बार पेट्रोल की कीमतें चेक जरूर कर लें

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2019 पर 10:51 AM
Petrol-Diesel Price Today: जानिए आज क्या हैं तेल की कीमतें

शुक्रवार को राजधानी में पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत शुक्रवार को 73.07 रुपए है। डीजल की कीमतों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। यहां डीजल की कीमत 66.66 रुपए दर्ज की गई है।

वहीं नोएडा में पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे की गिरावट हुई है। इसके बाद यहां पेट्रोल की कीमत 72.24 रुपए है। गुरुवार को पेट्रोल 72.33 रुपए पर मिल रहा था। डीजल की कीमत में भी शुक्रवार को यहां 9 पैसे की गिरावट आई, जिसके बाद डीजल 65.58 रुपए लीटर मिल रहा है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 78.64 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल 69.77 प्रति लीटर बिक रहा है।

सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर तेल की कीमतें एक जैसी ही हैं। तेल की कीमतें हर रोज अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के हिसाब से बदलती हैं। कीमतों में बदलाव हर रोज सुबह 6 बजे होता है। इसलिए पेट्रोल पंप पर जाने से पहले एक बार पेट्रोल की कीमतें चेक जरूर कर लें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें