Petrol Diesel Price: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों का ऐलान करती हैं। इनकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम और डॉलर-रुपये के एक्सचेंज रेट पर निर्भर करती हैं। देशभर में इनकी कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि इन पर लगने वाले राज्य और केंद्र सरकार के टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन खर्च का असर पड़ता है। यहां जानें देश के बड़े शहरों में सोने-चांदी का रेट।
कैसे तय होती है पेट्रोल और डीजल की कीमत
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कई कारणों पर निर्भर करती हैं। इनमें सबसे अहम कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें हैं, क्योंकि पेट्रोल-डीजल बनाने का मुख्य स्रोत कच्चा तेल है। इसके अलावा भारत बड़े पैमाने पर कच्चे तेल के आयात के कारण डॉलर-रुपये के एक्सचेंज रेट में बदलाव का भी इन कीमतों पर असर पड़ता है।
हर एक राज्य अपने हिसाब से लगाता है पेट्रोल-डीजल पर टैक्स
सरकारी टैक्स और रिफाइनिंग के खर्च का भी कीमतों पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। केंद्र और राज्य सरकारें अलग-अलग टैक्स लगाती हैं, जिससे राज्यों के हिसाब से कीमतों में फर्क होता है। वहीं, कच्चे तेल को पेट्रोल-डीजल में बदलने की प्रक्रिया का खर्च और बाजार में इनकी मांग व सप्लाई के बीच संतुलन भी इनकी कीमतों को प्रभावित करता है।
शुक्रवार 22 नवंबर को पेट्रोल-डीजल का रेट
शहर | पेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर) | डीजल की कीमत (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
मुंबई | 103.44 | 89.97 |
चेन्नई | 100.85 | 92.44 |
कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
नोएडा | 94.66 | 87.76 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
हैदराबाद | 107.41 | 95.65 |
जयपुर | 104.88 | 90.36 |
तिरुवनंतपुरम | 107.62 | 96.43 |
भुवनेश्वर | 101.06 | 92.91 |
SMS के जरिए जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की क्या रही कीमत
यदि आप अपने शहर का पेट्रोल-डीजल का रेट जानना चाहते हैं तो अपने मोबाइल से RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें। BPCL ग्राहकों को RSP लिखकर 9223112222 पर भेजना होगा। वहीं, HPCL ग्राहक HP Price लिखकर 9222201122 पर मैसेज भेज सकते हैं। बाकी जानकारी आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर मिल जाएगी।