Petrol Diesel Price Today October 28: आज भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। हालांकि, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु सहित कई जगहों पर CNG की कीमतें बढ़ गई हैं। अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमतों में काफी अंतर है।
