Petrol Diesel Prices Today: नेशनल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट को अपडेट कर दिया है। आज 21 नवंबर 2024 को लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं आया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट तय करती हैं। यहां जानें आज क्या रहा दिल्ली, यूपी, बिहार, पुणे, नोएडा, गाजियाबाद पेट्रोल-डीजल रेट।
कैसे तय होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। सबसे बड़ा कारक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें हैं, क्योंकि पेट्रोल और डीजल का उत्पादन मुख्य रूप से कच्चे तेल से ही होता है। इसके अलावा भारत में डॉलर और रुपये के बीच का एक्सचेंज रेट भी अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि भारत कच्चे तेल का बड़ा आयातक है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो कच्चा तेल महंगा हो जाता है, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ जाती हैं।
राज्यों में अलग होती है पेट्रोल-डीजल टैक्स रेट
इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के लगाए जाने वाले टैक्स और कच्चे तेल को पेट्रोल-डीजल में बदलने की रिफाइनिंग लागत भी इनकी कीमतें तय करने में अहम भूमिका निभाती हैं। राज्यों में टैक्स दरें अलग-अलग होने के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें लोकल स्तर पर भी तय होती है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और फॉरेन करेंसी एक्सचेंज रेट में होने वाले उतार-चढ़ाव के आधार पर तय किया जाता है। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें राज्यों के अनुसार अलग-अलग होती हैं।
SMS के जरिए जानें पेट्रोल-डीजल की कीमत
यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें। BPCL ग्राहकों को RSP लिखकर 9223112222 पर भेजना होगा। वहीं, HPCL ग्राहक HP Price लिखकर 9222201122 पर मैसेज भेज सकते हैं।