Get App

Petrol Diesel Price: आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, अक्टूबर में पेट्रोल 5 रुपये से ज्यादा महंगा

Petrol Diesel Price: देश भर में आज पेट्रोल के दाम 30-35 पैसे और डीजल 34-38 पैसे बढ़ गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2021 पर 7:05 PM
Petrol Diesel Price: आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, अक्टूबर में पेट्रोल 5 रुपये से ज्यादा महंगा

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के आसमान छूते दाम से दुनिया भर के तेल बाजारों का तेल का निकल रहा है। कच्चे तेल के बाजार (Crude Oil Market) में तेजी का दौर जारी है। लिहाजा डोमेस्टिक मार्केट में पेट्रोल-डीजल के दाम में आग लगी हुई है।

देश भर में आज फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। 30-30 पैसे बढ़कर अब तक अक्टूबर में पेट्रोल 5 रुपये से ज्यादा महंगा हो चुका है। सिर्फ अक्टूबर में ही पेट्रोल 5.15 रुपये महंगा हो गया है, तो वहीं डीजल भी 5 रुपये तक बढ़ गया है।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 107.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.32 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 113.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 104.38 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं।

कोलकाता में पेट्रोल 108.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.43 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

चेन्नई में पेट्रोल 104.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.59 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें