Gold Price Today: शनिवार 30 नवंबर को सोना महंगा हो गया है। 24 और 22 कैरेट का भाव 700 रुपये तक बढ़ गया है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,700 रुपये के करीब आ गया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 78,200 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों में क्या रहा 30 नवंबर को सोने का भाव।
30 नवंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट
देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,500 रुपये पर ही है। चांदी के भाव में 2,000 रुपये की तेजी आई है। कल चांदी का भाव 89,500 रुपये है।
कल की गिरावट के बाद आज सोने के भाव में तेजी आई है। ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि सोना एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। थोड़ा उछाल आने के बाद इसमें गिरावट आती है और फिर बढ़त। आज शनिवार को सोने का भाव 700 रुपये तक चढ़ा है। ज्यादातर कमोडिटी एक्सपर्ट का मानना है कि साल 2025 में सोने के भाव में तेजी रहेगी और 10 ग्राम गोल्ड का रेट 90,000 रुपये तक जा सकता है।
शनिवार 30 नवंबर को ये रहा सोने का रेट