Get App

Crude : अमेरिका के रिजर्व खोलने से 100 डॉलर से नीचे आया तेल, दो साल की सबसे बड़ी वीकली गिरावट संभव

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट फ्यूचर्स (West Texas Intermediate futures) शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 0.8 फीसदी कमजोर हो गया और इस हफ्ते यह लगभग 13 फीसदी कमजोर हो चुका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2022 पर 11:04 AM
Crude : अमेरिका के रिजर्व खोलने से 100 डॉलर से नीचे आया तेल, दो साल की सबसे बड़ी वीकली गिरावट संभव
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के स्ट्रैटजिक यूएस रिजर्व्स को रिलीज करने के आदेश के साथ कीमतों में गिरावट आई है

Oil Prices : क्रूड का प्राइस गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। और अब यह पिछले दो साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि अमेरिका अपना क्रूड रिजर्व रिलीज करेगा। ऐसे बहुत कम मौके होते हैं जब कच्चे तेल की महंगाई से निपटने के लिए अमेरिका अपना क्रूड रिजर्व खोले।

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट फ्यूचर्स (West Texas Intermediate futures) शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 0.8% गिरा। इस हफ्ते अब तक यह करीब 13% कमजोर हो चुका है।

रोज 10 लाख बैरल तेल रिलीज करेगा अमेरिका

अमेरिका की छह महीनों के लिए प्रति दिन 10 लाख बैरल तेल रिलीज करने की योजना है। हालांकि, एनालिस्ट्स ने आगाह किया है कि किसी भी तरह की राहत छोटी अवधि के लिए होगी। ओपेक प्लस अलायंस की बैठक से ठीक पहले गुरुवार की सुबह ऐसी खबरें आ रही थीं कि तेल उत्पादक देशों का संगठन मई में सप्लाई में कुछ बढ़ोतरी कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें