Petrol-Diesel Price Today: भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम आम जिंदगियों पर गहरा असर डालते हैं। ऑयल मिनिस्ट्री की पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल द्वारा 2023 में रिलीज किए गए डाटा के मुताबिक भारत की इंपोर्ट किए गए क्रूड ऑयल पर निर्भरता लगातार बढ़ रही है। 2022-23 में ये 87.3 प्रतिशत रही जबकि 2021-22 में 85.5 और 2020-21 में 84.4 प्रतिशत थी। ऐसे में लगातार भारत एनर्जी के दूसरे रिसॉर्सेज की खोज भी कर रहा है। पेट्रोल की कीमतों में लंबे समय से भारत के चार बड़े महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में किसी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिला है।
अगर सिटीज की बात करें तो चंडीगढ़ में तेल की कीमतें सबसे कम 96.20 रुपए प्रति लीटर है और केरल के त्रिवेंद्रम में पेट्रोल सबसे महंगा 109.73 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 96.72 रुपए प्रति लीटर, वहीं नोएडा और गुरुग्राम में पेट्रोल दिल्ली से थोड़ा सस्ता 96.53 रुपए प्रति लीटर और गुरुग्राम में 97.10 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। दूसरी ओर इन दो शहरों में डीजल की कीमतों में हलका बदलाव देखने को मिला। 16 मई को नोएडा में तेल की कीमतें 89.93 रुपए प्रति लीटर हो गईं जबकि गुरुग्राम में 0.12 पैसे की गिरावट के बाद डीजल की कीमतें आज 89.84 रुपए प्रति लीटर हैं।
कैपिटल सिटीज की बात करें तो पेट्रोल की कीमतें सबसे कम 84.10 रुपए प्रति लीटर अंडमान और निकोबार में है और सबसे अधिक 111.76 रुपए प्रति लीटर आंध्र प्रदेश में हैं। बिहार की राजधानी पटना में लखनऊ के मुकाबले पेट्रोल और डीजल दोनों महंगा है। पटना में पेट्रोल 107.80 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.56 रुपए प्रति लीटर है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 96.57 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
अब जान लेते हैं कि आखिर तेल की कीमतों में अधिक बदलाव देखने को क्यों नहीं मिल रहा है? सरकार ने 2010 में पेट्रोल और 2014 में डीजल की कीमतों को डीरेगुलेट कर दिया था, जिसके बाद तेल की कीमतों का निर्धारण पूरी तरह से तेल कंपनियों के हाथ में चला गया है। ऑयल कंपनियां खुदरा कीमतें पूरी दुनिया में चली आ रहीं कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर डिसाइड कर रही हैं।